अलीगढ़, मार्च 24 -- फोटो : - रोरावर पुलिस ने की कार्रवाई, भारतीय फेक करेंसी लिखे 77 हजार रुपये बरामद - आधे दाम में बांग्लादेश में एक व्यक्ति से नकली नोट लाता था कासगंज का आरोपी अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। थाना रोरावर व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग नगर की टीमों ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। इनके पास से भारतीय करेंसी लिखे हुए 77 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। 29 हजार रुपये के असली नोट भी मिले हैं, जो नकली नोटों को खपाकर अर्जित किए थे। इनमें एक आरोपी कासगंज का है, जो आधे दाम में बांग्लादेश में एक व्यक्ति से नोट लाता था। बांग्लादेश के मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस जुटी है। एएसपी व सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि कुछ दिन पहले रोरावर क्षेत्र के एक दुकानदार ने आकर शिकायत की थी। कहा था कि उनकी दुकान पर नकली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.