काशीपुर, दिसम्बर 27 -- काशीपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक युवक की हत्या और उनके साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बाग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। शनिवार को भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार पर रोष जताया। यहां जिला गोरक्षा प्रमुख ललित तोमर, सक्षम मेहरोत्रा, तपन, अंकुर, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...