सीतापुर, दिसम्बर 26 -- लहरपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार व हत्याकांड के विरोध में बांग्लादेश सरकार का फूंका। शुक्रवार को पक्का तालाब तीर्थ से भारी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, बांग्लादेश होश में आओ जैसे नारे लगाते हुए लहरपुर गेट से मार्च करते हुए पालिका परिषद चौराहा के पास सड़क पर बैठकर बांग्लादेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान शिवम,रौनक,दुर्गेश,दीपक सिंह, अभय वाल्मीकि,अभय मिश्रा,कुलदीप,विशाल निगम आदि लोग शामिल रहे। वहीं, सिधौली संवाददाता के अनुसार बांग्लादेश में हो रही हिन्दुओं की निर्मम हत्या से आक्रोशित विश्व हिंदू पर...