वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने रविवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मुहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। इसके बाद डीएम के प्रतिनिधि रूप में आंबेडकर पार्क पहुंचे कचहरी चौकी प्रभारी अभिषेक वर्मा को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार से आक्रोशित थे। जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहीं घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। चिंता की बात यह है कि इन गम्भीर घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई है। प्रदर्शन में मुकेश सिंह, रेखा जायसवाल, घनश्याम पांडेय, देवकांत वर्मा, अब्दुल्लाह खान, एजाज अहमद, मनीष गुप्ता, राजेश कुमार वर्मा, शारदा टंडन, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.