ढाका, जनवरी 29 -- बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने वापसी का बिगुल बजा दिया है। आवामी लीग ने ऐलान किया है कि वह देश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के इस्तीफे की मांग करेगी। पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों और सड़क पर उतरने की भी योजना बनाई है। गौरतलब है कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद यह अवामी लीग का पहला बड़ा प्रदर्शन है। पिछले साल छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से पार्टी के अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं हमलों के डर से कई नेता देश में ही छिपे हुए हैं। अवामी लीग के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान के मुताबिक पार्टी यूनुस सरकार पर इस्तीफे के लिए दबाव बनाने के लिए 1 फरवरी से सड़कों पर उतरेगी। बयान में कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.