लोहरदगा, दिसम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।बांग्ला देश में हिन्दू श्रमिक सनातन दीपू दास की निर्मम हत्या की जय श्रीराम समिति लोहरदगा ने निंदा की है। समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल तथा महामंत्री प्रदीप साहू की अगुवाई में सनातनी लोगों ने सोमवार शाम लोहरदगा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार एवं निर्दोष लोगों की निर्मम हत्याओं पर विरोध दर्ज कराया। समिति ने मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।कहा कि सनातन धर्म और समाजहित में जय श्रीराम समिति द्वारा अनावरत कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जय श्री राम समिति के संरक्षक गुप्तेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप साहू, रक्त संग्रह के अध्यक्ष ज...