धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ चार जनवरी को सनातन धर्म जागरण समिति की ओर से जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर समिति के सदस्यों ने यह जानकारी दी। समिति के संयोजक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में मई 2024 से जिस प्रकार की अमानवीय और नृशंस हत्या का सुनियोजित षड्यंत्र चल रहा है, वह आज भी जारी है। जिस प्रकार दीपू दास की हत्या कर क्रूरता से बीच सड़क पर जलाया गया, उसे सारी दुनिया ने देखा। झारखंड और देश के कई हिस्सों में इस तरह की पीड़ा महसूस की जा रही है। बताया कि राष्ट्रवादी स्वयसेवी संस्थाएं एवं राष्ट्रीय विचार से संपोषित संस्थाएं सहित हिन्दुओं एवं सनातनी एक साथ मिलकर सनातन धर्म जागरण समिति धनबाद के बैनर के साथ आगामी चार जनवरी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.