भदोही, जनवरी 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता।पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार, मंदिरों को तोड़ने को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर में जुलूस निकाल कर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों को जमकर कोसा गया। साथ ही राष्ट्रपति को पत्रक भेजा।कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज को निशाना बनाया जा रहा है। आए दिन उनकी हत्याएं हो रही हैं। मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ हो रही अमानवीय बर्बरता के कारण लोग पलायन को बाध्य हैं। केंद्र की भाजपा सरकार की शर्मनाक चुप्पी और पूरी तरह विफल विदेश नीति का परिणाम उक्त घटनाएं हैं। आरोप लगाया कि भारत सरकार न तो कूटनीतिक दबाव बना रही है और न ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कोई ठोस पहल। चुप्पी अत्याचारियों के हौसले बढ़ा रही है और इससे बांग्लादेश में हालात और भयावह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.