रांची, जनवरी 8 -- रांची। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरोध में 11 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे इंदिरा गांधी चौक, चुटिया में चुटिया प्रखंड कांग्रेस समिति द्वारा किया जाएगा। रांची महानगर कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष सह चुटिया प्रखंड प्रभारी अरुण चावला और प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव ने बताया कि इस दौरान इंदिरा गांधी चौक से एक जुलूस निकाला जाएगा, जो महादेव मंदिर (लोअर चुटिया) तक जाएगा। यह प्रदर्शन पड़ोसी देश में हो रही हत्याओं और केंद्र सरकार की इस मुद्दे पर कथित चुप्पी के विरोध में आयोजित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...