अररिया, दिसम्बर 27 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बांग्लादेश में कथित तौर पर दीपू दास चंद्र की निर्मम हत्या के विरोध में बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च पोस्ट ऑफिस चौक से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, सुभाष चौक होते हुए पुन: पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचा, जहां बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर बर्बर घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं की आस्था, सम्मान और सुरक्षा पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। दीपू दास चंद्र की हत्या अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने की मांग की। मौके प...