गाजीपुर, दिसम्बर 26 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित तहसील गेट पर शुक्रवार को हिन्दू जन जागृति के बैनर तले विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी कार्यकर्ता तहसील परिसर स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बांग्लादेश के उच्चायुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्व सुधाकर सब्बनवाड़ को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से बांग्लादेश में हो रही सतत हिंदू-विरोधी हिंसा पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही बांग्लादेश पर आर्थिक, व्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.