औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- भारतीय जनता पार्टी, दाउदनगर नगर इकाई के अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक ने बांग्लादेश में कट्टरपंथी तत्वों द्वारा एक हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय और शर्मनाक है, बल्कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कहा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म के आधार पर हिंसा, उत्पीड़न और नफरत की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार सामने आ रही घटनाएं वहां की कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को उजागर करती हैं। हिंदू समुदाय भारत सरकार से आग्रह करता है कि इस गंभीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार पर दोषियों के विरुद...