प्रयागराज, जनवरी 11 -- माघ मेला क्षेत्र में चल रहे कांग्रेस सेवा दल के विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' पहुंची। इस दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्या की जा रही है, उनके घरों और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर देश की मोदी सरकार मौन साधे बैठी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, तब भारत सरकार चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में हर तरफ अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अजय राय ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का बुलडोजर सिर्फ विपक्षी नेताओं औ...