सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में हिंदु संगठनों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट तिराहे पहुंचे और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। रामलीला मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत बलोपासना प्रमुख हरिश कौशिक ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंदिरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, महिलाओं, संपत्ति और यहां तक कि शासकीय कर्मचारियों व पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में मेमनसिंह जिले के भालुका क्षेत्र की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.