मेरठ, दिसम्बर 24 -- सरधना। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंगदल ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर हिंदुओं का अत्याचार रुकवाने की मांग की। हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। लूटपाट की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में अंकित शर्मा, प्रियवर त्यागी, नितिन शुक्ला, रजत, जॉनी, विनित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.