मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 26 -- राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा प्रधानमंत्री को डीएम के माध्यम से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक ज्ञापन प्रेषित किया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय अरोड़ा ने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं जाए क्योंकि बांग्लादेश की सरकार के संरक्षण में वहां पर हिंदुओं का खुलेआम कत्लेआम किया जा रहा है साथ ही वहां पर हिन्दू युवतियों व महिलाओं के साथ खुलेआम बलात्कार की घटनाएं हो रही है लेकिन वहां का शासन प्रशासन मूक दर्शन बना बैठा है। इस अवसर पर संजय अरोड़ा, सरिता अरोड़ा, राजीव बंसल, राजेश शर्मा, संजय गोस्वामी, गौरव मुंडे, सचिन पवार, राजकुमार गर्ग, अंकित पाल, रवि सैनी, अशोक वर्मा, सुंदर...