कन्नौज, दिसम्बर 27 -- गुगरापुर/हसेरन। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में जिले में हिंदू संगठनों का आक्रोश खुलकर सामने आया। विश्व हिंदू महासंघ सहित अन्य हिंदू संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की और कट्टरपंथ का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। गुगरापुर क्षेत्र में शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर गोसाईंदासपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। जिला उपाध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश का पुतला फूंका गया। वक्ताओं ने कहा कि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। संगठन ने केंद्र सरकार से कूटनीतिक...