गुमला, जनवरी 5 -- सिसई, प्रतिनिधि। जिले के सिसई में बांग्लादेश में हिंदुओं की कथित निर्मम हत्या और उन पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को हिंदू समाज की ओर से सिसई बंद के साथ विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान सिसई के हिंदू समाज के लोगों ने स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया और बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर बांग्लादेश के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा विभिन्न नारे लगाए गए, जिससे पूरा सिसई क्षेत्र गूंज उठा। रैली की शुरुआत बाजार टांड़ स्थित डाकघर से मुकेश श्रीवास्तव उर्फ डेविड एवं रोहित शर्मा के नेतृत्व में की गई। यह रैली थाना रोड, मेन रोड और चौराहा होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां बीडीओ रमेश कुमार यादव एवं सीओ अशोक कुमार बड़ाइक को राष्ट्रपति के नाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.