बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्य भूदेव सिंह ने आंबेडकर पार्क में धरना प्रर्दशन करते हुये वहां के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जायें। केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाये। बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति को भी रोका जाये, जिससे किसी भी निजी या कॉर्पोरेट लाभ के लिए भारत की नैतिक जिम्मेदारियों से समझौता न हो। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में जिस प्रकार विशेष अतिथि की तरह संरक्षण दिया जा रहा है, उसके चलते बांग्लादेश मे...