बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पावापुरी मोड़ पर पुतला दहन भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाए नारे फोटो : पावापुरी पुतला : पावापुरी मोड़ पर शुक्रवार को मोहम्मद यूनिस का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता। पावापुरी, निज संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भारत में लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यह विरोध अब महानगरों से निकलकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गया है। शुक्रवार को पावापुरी मोड़ पर भाजपा एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री मो. यूनिस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला लेकर बाजार में जुलूस निकाला और बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा...