मेरठ, जनवरी 12 -- बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार बढ़ते हमलों, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ हो रही अमानवीय बर्बरता तथा भय के माहौल में कराए जा रहे जबरन पलायन के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने जुलूस ने निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एडीएम सिटी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर, प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग और सख्ती की, जिससे धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी उत्पन्न हुई। अंकुश चौधरी ने पुलिस के इस तानाशाही और दमनकारी रवैये की कड़ी निंदा की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एवं जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रविवार को कमिश्नरी ...