भागलपुर, दिसम्बर 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद द्वारा बुधवार को घंटाघर चौक पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के विभाग मंत्री अवधेश कुमार और नगर अध्यक्ष डॉ. एसएन मिश्रा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। नगर अध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश के नागरिक दीपू चंद्र दास की हत्या कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को फांसी से कम सजा स्वीकार नहीं की जा सकती। यदि बांग्लादेश सरकार ने कठोर कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विभाग मंत्री ने कहा कि भारत में रह रहे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाना चाहिए। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.