रुद्रपुर, दिसम्बर 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और घटना की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं और ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। उन्होंने भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सभी ने एक स्वर में हत्या की निंदा करते हुए न्याय की मांग दोहराई। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.