ढाका, फरवरी 6 -- बांग्लादेश में यूनुस सरकार के लिए फिर से मुसीबत खड़ी हो गई है। इस बार सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहा है। बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। इन लोगों ने नौवें नेशनल पे स्केल की घोषणा किए जाने की मांग की। सुबह करीब 11.30 बजे इन लोगों ने शाहबाग में लगाए गए पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया। इसके बाद यह लोग यूनुस के आवास के पास पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने इन्हें हटाने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।अलर्ट पर है पुलिसखबरों के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों से झड़प में 15 लोग घायल हो गए। ढाका ट्रिब्यून ने रमना डिवीजन के डीसीपी मसूद आलम के हवाले से बताया कि हम पूरी तरह से अलर्ट पर हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को संभाला जा सके। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.