नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- बांग्लादेश में भारतीय मिशनों पर भीड़ के हालिया हमलों के बाद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले साल शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश में भारत विरोधी माहौल पनप रहा है। कट्टरपंथी इस्लामिक गुटों ने भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी की है। वहीं मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार माहौल को शांत करने की कोशिश में पूरी तरह विफल रही है। ऐसे में जब देश में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं, तो मु. यूनुस की मंशा पर सवाल उठने लाजमी हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि भारत के खिलाफ हालिया प्रदर्शनों के पीछे बड़ा खेल है। जानकारों का कहना है कि यह हिंसा अचानक नहीं हुई है, बल्कि एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है, ताकि डर और अस्थिरता का माहौल बना कर आने वाले चुनावों को टाला जा सके। बता दें कि बंगलादेश में गुरुवार देर रात...