नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बांग्लादेश में चुनाव से पहले सड़कों पर भीषण हिंसा की खबरें सामने आई हैं। 12 फरवरी को होने वाले मतदान से मात्र 72 घंटे पहले देश की सड़कें BNP और जमात के कार्यकर्ताओं के बीच जंग का अखाड़ा बन गई हैं। रविवार कल रात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जमात के एक कार्यक्रम में कैश बांटने के आरोपों के बाद दोनों पक्षों में हिंसा हुई है। यह हिंसा तब भड़की जब BNP के कुछ कार्यकर्ताओं ने जमात-ए-इस्लामी पर देर रात एक कार्यक्रम में शामिल लोगों को पैसे बांटने का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक, BNP कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद जमात ने भी अपने समर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.