नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को आम चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। लंबे समय से संकट में फंसे बांग्लादेश से यह सकारात्मक समाचार आया है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिरुद्दीन ने तारीखों की घोषणा की। प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना को हटाने के बाद देश में यह पहला आम चुनाव हो रहा है। बांग्लादेश में साल 2025 में 12 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पिछले साल हुए तख्तापलट के बाद अब चुनाव की तारीखों का एलान किया गया है। आखिर लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव ही वह रास्ता है, जिससे अंतत: संकटों पर विजय पाई जा सकती है। इसके साथ ही बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस सरकार के कार्यकाल को बढ़ाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हट...