रामनगर, दिसम्बर 24 -- रामनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में दीपू दास नाम के व्यक्ति पर हुए अमानवीय कृत्य का विरोध किया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की है। बुधवार को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन सिंह बिष्ट की अगुवाई में रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हुए कृत्य का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया है। कहा कि बांग्लादेश में हुई घटना निंदनीय है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर पूरन नैनवाल, अतुल अग्रवाल, पूर्व मंत्री दिनेश मेहरा, शलभ मित्तल, रविंद्र रौतेला, रोहित रावत, नितेश शर्मा, हिमांशु, विशाखा, कंचन, मानसी, संचिता, अज्जू, विक्की, योगेश बिष्ट, सुजल, सौरभ, कमल रावत, आकाश आर्य, भरत तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...