नैनीताल, दिसम्बर 30 -- नैनीताल। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से मंगलवार को मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान विहिप के अध्यक्ष राजीव साह, बजरंग दल के संयोजक मनोज कुमार, कुनाल बेदी, आकाश, आदित्य, कुलदीप, सोनू, शुभम, कुंदन तिलारा, संजू, रोहित राठौर, देवेंद्र चंद्रा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...