नैनीताल, जनवरी 8 -- भवाली। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। बयान जारी कर खष्टी बिष्ट ने कहा, कि सनातनी विचारधारा का दावा करने वाली सरकार का इस गंभीर मानवीय संकट पर मौन रहना बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है। बांग्लादेश में लोकतंत्र की जगह भीड़तंत्र हावी हो गया है। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दीपू दास को जिंदा जलाए जाने जैसी घटनाओं पर कोई ठोस प्रतिक्रिया न देना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार के रवैये के खिलाफ सख़्त विरोध दर्ज कराया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.