भदोही, दिसम्बर 25 -- भदोही, संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा बातें तो बड़ी-बड़ी करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी मुल्क पर राफेल चलाएं विपक्ष उनके साथ खड़ा है। सूबे में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं, आए दिन उनकी हत्याएं हो रही हैं। उक्त बातें गुरुवार को शहर से सटे घसकरी गांव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। कहा कि भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले भदोही के कमलाकांत दुबे की हत्या कर दी गई। पुलिस प्रशासन आरोपितों के साथ मिला है। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदेश सरकार के भाजपा विधायकों की गत दिनों हुई बैठक, पर कहा कि जनता के बीच वे चुनाव में क्या मुंह लेकर जाएंगे। सूबे में ब्राह्मणों की आए दिन हत्याएं हो रही हैं। दुराचार के आरोपित कुलदीप सेंगर,...