ढाका, फरवरी 5 -- बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच इस्लामिक कंजर्वेटिव पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी ने भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक और सहयोगात्मक रिश्ते बनाए रखने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि ये संबंध आपसी सम्मान और निष्पक्षता के आधार पर होंगे।पड़ोसी देशों और भारत के साथ संबंध घोषणापत्र में कहा गया है कि भारत, भूटान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, मालदीव और थाइलैंड के साथ शांतिपूर्ण, मित्रतापूर्ण और सहयोगी संबंध स्थापित किए जाएंगे। पार्टी ने जोर दिया कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि के लिए पड़ोसियों के साथ संवाद और सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।पासपोर्ट की वैश्विक साख बढ़ाने का वादा जमात-ए-इस्लामी के घोषणापत्र में ब...