नई दिल्ली, फरवरी 11 -- बांग्लादेश ने 'सुरक्षा कारणों' का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी के लाख समझाने पर भी जब बांग्लादेश नहीं माना तो उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। उस समय कहा जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने का फैसला पूरी तरह सरकार का था, मगर अब बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का फैसला सरकार का नहीं बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों का था। उन्होंने "राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा" के लिए अपने वर्ल्ड कप के सपने को छोड़ने का "बलिदान" दिया। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, T20 वर्ल्ड कप के बीच बढ़ी भारत की टेंशन उनकी यह नया बयान उनके पहले के बयानों से बिल्कुल उलट हैं। जन...