नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान के बाद कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा है कि अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस कट्टरपंथियों के साथ मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का बांग्लादेश के खिलाफ भी पाकिस्तान वाला रवैया ही अपनाना चाहिए। करीमगंज से कांग्रेस विधायक पुरकायस्थ ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले से वह बहुत व्यथित हैं। वहीं हाल ही में दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने शेख हसीना के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि बांग्लदेश कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा की चपेटमें है और मोहम्मद यूनुस उन ताकतों को बल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन हालात पर ध्यान देना चाहिए। इससे पहले...