शाहजहांपुर, दिसम्बर 24 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अमानवीय घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी ने इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। संगठनों ने अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा को मानवता के खिलाफ अपराध बताया। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिहादी गतिविधियां तेज हुई हैं, जिनका निशाना लगातार हिंदू समाज बन रहा है। उन्होंने मेमन सिंह जिले के भालुका में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ ने नृशंस हत्या की और शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप लगाया गया कि यह सब पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ, लेकिन रोकथाम नहीं की गई। वक्ताओं ने बांग्लादेश प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.