मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में सोमवार को अदलहाट में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान सभा कर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जाना अत्यंत निंदनीय है। यह मानवता के विरुद्ध है। पूरे विश्व को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। राजन तिवारी ने कहा कि निर्दोष हिंदुओं की हत्या के दोषियों को जब तक कड़ी सजा नहीं मिलती, उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने क...