बिजनौर, दिसम्बर 30 -- मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ की सनातन रक्षा वाहिनी के तत्वावधान में पीयूष अरोड़ा प्रदेश मंत्री सनातन रक्षावाहिनी वाहिनी के नेतृत्व एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग करते हुए बताया की बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर नरसंहार पर चिंता जताई और बांग्लादेश पर कठोर कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अजय महेश्वरी, कुलदीप शर्मा, संदीप सैनी, सचिन पाठक, आशीष आर्य, नितेंद्र वर्मा, तक्ष राजपूत यश चंद्रा, रोहन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...