ढाका, जनवरी 16 -- बांग्लादेश के नाराज क्रिकेटरों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों के कल्याण संघ के बीच सहमति बनने के बाद खेल के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए बहिष्कार खत्म कर दिया। अब शुक्रवार से बीपीएल टी20 के मैच फिर से शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सीनियर खिलाड़ियों ने बीसीबी निदेशक नजमुल इस्लाम की उनके खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में बगावत कर दी थी जिससे बोर्ड की शीर्ष टी20 लीग के ठप होने का खतरा पैदा हो गया था। बीसीबी ने स्थिति संभालने के लिए नजमुल को अपनी वित्त समिति के प्रमुख पद से हटा दिया जिससे हालात कुछ हद तक नियंत्रण में आए। 'क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश' (सीडब्ल्यूएबी) के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा कि खिलाड़ियों के हित के लिए उन्हें कुछ बातों पर समझौता करना पड़ा। इससे पहले मिथु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.