चंदौली, जनवरी 7 -- चकिया। चकिया नगर पंचायत के गांधी पार्क तिराहा पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताते हुए बांग्लादेश के अंतरिम सरकार का पुतला फूंका। वही बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा और हत्या को लेकर रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की और जोर देकर कहा कि हिंदू समुदाय के प्रति वहां हो रहे अत्याचार को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक भेदभाव को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाना जरूरी है। और भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर बांग्लादेश का पुरजोर विरोध कर उस पर हर तरह से प्रतिबंध लगाने का काम करें। इस मौके पर शिवपूजन श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, विष्णु जायसवाल, आरती जायसवाल, सल...