लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अहमदनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया और बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप ने किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेने और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भारत सरकार से भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष मनोज व...