लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में गुरुवार की शाम को ग्राम पंचायत भानपुर में भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांव के बाजार से जुलूस निकालते हुए गलियों और चौराहों पर नारेबाजी की जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर विरोध जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...