उरई, दिसम्बर 29 -- कालपी। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू विरोधी गतिविधियों पर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। फुल पावर चौराहा में हिन्दूवादी संगठनों तथा नागरिकों ने पुतला फूंककर विरोध जताया। बाईपास चौराहे में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता एकत्रित हो गये। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। फुलपावर चौराहे पर पुतला दहन कर भारत सरकार से बांग्लादेशी हिन्दुओं और हिन्दू धर्म स्थलों की सुरक्षा की मांग की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, विहिप अध्यक्ष बब्बन ठाकुर, बजरंग दल संयोजक हर्ष विश्नोई, हिन्दू जागरण मंच संयोजक नीलाभ शुक्ला, दीपक शर्मा, हर्षित खन्ना समेत भारी संख्या में हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.