नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट पुलिस ने कबूतरबाजी के एक मामले में चिला मॉग उर्फ जस्टिन जॉय नामक एजेंट को बीते सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बांग्लादेश के रहने वाले एक शख्स को भारतीय पासपोर्ट पर हॉन्कॉन्ग भेज दिया था। यात्री ने भारत का जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड भी बनवा लिया था।डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार बीते 11 फरवरी को ऑंगचिंग मॉग नामक युवक को हॉन्कॉन्ग से डिपोर्ट कर आईजीआई एयरपोर्ट भेजा गया था। छानबीन में पता चला कि वह बांग्लादेश का नागरिक है। उसका असली नाम अंचिंगनु मारमा है। उसने फर्जी दस्तावेजों पर भारतीय पासपोर्ट लिया था। इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में वह भारत आया था। वह एक एजेंट के साथ त्रिपुरा में रहता था। त्रिपुरा में उसने फर्जी जन...