प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज। बांगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को संत समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। संतों ने केंद्र सरकार व गृह मंत्रालय से इसके लिए हस्तक्षेप करने की मांग रखी है। गुरुवार को कीडगंज निर्मल अखाड़ा परिसर में निर्मल उदासीन परिषद की बैठक में संतों ने अहम प्रस्ताव पास किए। संतों ने कहा कि संत समाज का दायित्व है कि वो दुनिया के किसी भी कोने में सनातन धर्म को मानने वालों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करे। संतों ने माघ मेले में हो रही असुविधाओं को भी दूर करने की मांग रखी है। उन्होंने सीएम से मिलने का समय मांगा, जिससे निर्मल उदासीन परिषद के संत अपनी व्यथा को बयां कर सकें। बैठक की अध्यक्षता महंत जग्तार मुनि ने की। इस दौरान महंत दुर्गादास, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...