उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में दिल्ली-वाराणसी रूट पर हाईस्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 250 से 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन से बनारस से दिल्ली तक की यात्रा सिर्फ तीन से चार घंटे में सिमट जाएगी। इसके लिए रेलवे द्वारा हाईस्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो जनपद के बांगरमऊ से होकर गुजरेगा। रेलमार्ग के जरिए दिल्ली से बनारस तक 865 किमी की दूरी तय करने में मौजूदा समय 12 घंटे तक का समय लगता है। लंबी दूरी को चंद घंटों में समेटने के लिए रेलवे प्रशासन इस रूट पर हाईस्पीड ट्रेन चलाएगा। इसके लिए हाईस्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा। जो दिल्ली के सराय काले खां से होकर, नोएडा, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही होते हुए वाराणसी के मडुआ डीह स्टेशन तक पहुंचेगी। केंद्रीय बजट ...