उन्नाव, मार्च 22 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सिरधरपुर से बल्लापुर जाने वाले मार्ग पर शनिवार अलसुबह घर लौट रहे चालक का खंती में बाइक समेत शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गपचियापुर गांव के रहने वाले छोटेलाल का तीस वर्षीय बेटा अशोक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे में लगे कर्मियों को लाने और ले जाने के लिए कार चलाता था। शुक्रवार को वह गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य निपटाकर बांगरमऊ में नियत स्थान पर कार खड़ी कर बाइक से घर लौट रहा था। मगर, वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। शनिवार अलसुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सिरधरपुर से बल्लापुर जाने वाले मार्ग पर एक मोड़ के निकट खंती में बाइक समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.