उन्नाव, मार्च 24 -- बांगरमऊ, संवाददाता। नगर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन करने के बाद पेट में स्पंज छोड़ दिया। कुछ माह बाद प्रसूता के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने दूसरे अस्पताल में जांच कराई तो पेट में स्पंज होने की जानकारी मिली। नाजुक हालत में परिजन पीजीआई लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ऊगू के मोहल्ला तरखला गढ़ी निवासी कुलदीप कुमार पुत्र सोनेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने 18 अक्तूबर 2024 को गर्भवती पत्नी राधारानी को प्रसव के लिए नगर के लखनऊ मार्ग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां अस्पताल के डॉक्टरों ने पत्नी की हालत देखकर ऑपरेशन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.