उन्नाव, फरवरी 2 -- उन्नाव। एसपी जय प्रकाश सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में तैनात आठ मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल गिरीश, अमित पवार, मुकेश कुमार और सोनू गोला को बांगरमऊ कोतवाली भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी शाहजहां खान और मायाराम तथा आरक्षी राजेश सिंह और कृष्ण प्रताप सिंह को औरास थाना में तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...