सासाराम, दिसम्बर 30 -- अकोढ़ीगोला। बांक गांव में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चा के गायब होने को लेकर परिजनों ने प्राथमिकी करायी है। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि पहलेजा निवासी रामखेलावन ने आवेदन में बताया कि वे बांक निवासी भगवान साह के घर में किराए पर रहते हैं। रविवार शाम उनका चार वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...