वृंदावन, मई 14 -- वृंदावन के बांकेबिहारी महाराज को भक्तों की तरफ से तरह तरह के उपहार भेंट किये जाते रहे हैं। मंगलवार को अमेरिका से आये एनआईआई भक्त ने ठाकुर जी को डॉलर से बनी माला भेंट की। बुधवार को डॉलर वाली माला पहने ठाकुरजी का वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ। ठाकुर जी के यह भक्त भले ही इस समय अमेरिका में रह रहे हैं लेकिन वह पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। बांकेबिहारी महाराज इन दिनों फूलों के बंगला में विराजित होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। भक्तों की मांग पर उनके सहयोग से ही फूल बंगला सजाया जाता है। समय-समय पर भक्तों द्वारा आराध्य को सोने-चांदी जड़ित उपहार, वस्त्र तो कभी श्रृंगार का सामान भेंट किया जाता रहा है। मंगलवार को अमेरिका से आये भक्त ने ठाकुरजी के लिये सेवायत आशीष गोस्वामी को डॉलर से बनी माला भेंट की। यह भी पढ़ें- वृंदावन के बांके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.